त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान प्रक्रिया के बाद जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के संभावित चुनावी परिणाम आए सामने

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए देर शाम तक चली मतदान प्रक्रिया, 85% तक पहुंचा मतदान, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी, मतदान के बाद ग्रामों में चर्चा के दौरान संभावित परिणाम भी आए सामने                                                                 निवाड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया में निवाड़ी जिले के विकासखंड निवाड़ी में मतदान प्रक्रिया कराई गई जिसमें देर शाम तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद लगभग 85% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें महिलाओं ने भी मतदान की प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अन्य निवाड़ी विकासखंड के 135396 मतदाताओं में से 60224 पुरुष एवं 55029 महिलाओं सहित 115253 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया के दौरान जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 5 के बिनवारा ग्राम में बूथ नंबर 80 पर मतपत्र लूटने की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद ग्राम बिनवारा के बूथ क्रमांक 80 पर आज पुनः मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। निवाड़ी जिले में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया में जनपद क्षेत्र के 23 जनपद क्षेत्रों में तथा पांच जिला पंचायत के क्षेत्रों  के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई तथा मतदान प्रक्रिया के बाद ग्रामों में हो रही राजनीतिक चर्चा के दौरान संभावित परिणाम भी सामने आए हालांकि पहले चरण के मतदान के बाद कल दिनांक 28 जून को विकासखंड मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी जिसके बाद अधिकृत परिणाम सामने आएंगे।                                                                   जिला पंचायत के संभावित परिणाम                                       जिला पंचायत के 10 वार्डो में से निवाड़ी विकासखंड अंतर्गत आने वाले 5 वार्डों में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसमें वार्ड नंबर 1 मैं 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से मुख्य मुकाबला राजकुमारी अंगद यादव एवं ममता प्रमोद कुशवाहा के बीच बताया जा रहा है जबकि सुमन मनोहर सिंह यादव भी चुनावी दौड़ में शामिल होने के लिए पूरा जोर लगाते देखे गए। ग्रामों में हो रही चर्चाओं के दौरान वार्ड नंबर एक में राजकुमारी अंगद यादव बाजी मार सकती हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 2 में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे तथा वार्ड नंबर 2 के बूथ क्रमांक 80 पर पुनः  मतदान प्रक्रिया होनी है जिसके चलते मतदाताओं का रुझान नहीं दिया जा सका । वार्ड नंबर 3 में 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे यहां चुनावी मुकाबला राधा महेश गुप्ता और अमित राय के बीच होता देखा गया जबकि बृजेंद्र पाल एवं रचना बलराम ने भी मतदाताओं को काफी प्रभावित किया इसके बावजूद भी संभावित चुनाव परिणाम में राधा महेश गुप्ता एवं अमित राय के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। वार्ड नंबर 4 में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जहां त्रिकोणीय मुकाबला सुनीता उमाशंकर अहिरवार,मोहन अहिरवार एवं ग्यादीन अहिरवार  के बीच देखने को मिला तथा  संभावित चुनावी परिणाम सुनीता उमाशंकर अहिरवार के पक्ष में होता दिख रहा है। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से मुख्य मुकाबला गायत्री प्रमोद यादव,  जयकुंवर सुनील पाल एवं सरोज प्रेमचंद राय के बीच देखा गया हालांकि श्रीमती गीता चाची सुमित मिश्रा ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन मतदान के बाद संभावित परिणाम गायत्री प्रमोद यादव एवं सरोज प्रेमचंद्र राय में से किसी एक के पक्ष में होता दिख रहा है।

जनपद पंचायत के संभावित परिणाम                                     पहले चरण में जनपद पंचायत के 24 वार्डों में  निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई जबकि वार्ड नंबर 7 निर्विरोध होने के चलते 23 वार्डों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जनपद पंचायत में भी मतदान के बाद मतदाताओं से चर्चा के दौरान जो संभावित परिणाम सामने आए हैं उसके अनुसार वार्ड क्रमांक एक में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से मुख्य मुकाबला श्यामाबाई कुशवाहा, मीना चंदन कुशवाहा एवं अर्चना देवी चतुर्वेदी के बीच देखा गया जबकि संभावित परिणाम श्यामा बाई कुशवाहा के पक्ष में आ सकता हैं इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 में 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें मुख्य मुकाबला कौशल्या भगवत मिश्रा एवं विनीता देवी नायक के बीच देखा गया तथा संभावित परिणाम कौशल्या भगवत मिश्रा के पक्ष में होता दिख रहा है।वार्ड क्रमांक 3 में 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें संभावित परिणाम मोहिनी यादव के पक्ष में दिख रहा है।वार्ड नंबर 4 में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें मुख्य मुकाबला राम देवी कुशवाहा एवं कर्णिका सुबोध खरे के बीच देखा गया। वार्ड क्रमांक 5 में 2 प्रत्याशी आमने-सामने हैं लेकिन यहां एक बूथ पर पुनः मतदान होना है जिसके चलते मतदाताओं का रुझान नहीं लिया जा सका। वार्ड नंबर 6 में 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से अर्चना बंशकार एवं रामसेवक अहिरवार के बीच मुकाबला बताएं गया। वार्ड क्रमांक 7 पहले ही निर्विरोध हो चुका है। वार्ड क्रमांक 8 में 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे तथा संभावित चुनावी परिणाम शोभित पाठक एवं प्रमोद कुमार पाल में से किसी एक के पक्ष में हो सकता है। वार्ड क्रमांक 9 में 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से संभावित परिणाम शकुंतला मोतीलाल अहिरवार के पक्ष में हो सकता है इसी तरह वार्ड नंबर 10 में 2 प्रत्याशी आमने-सामने हैं तथा दशरथ पटेल के पक्ष में संभावित चुनावी परिणाम आ सकता है। वार्ड क्रमांक 11 में 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से विमला हरचरण एवं विनीता कुशवाहा के मध्य चुनावी मुकाबला देखा गया। वार्ड नंबर 12 में 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें से जागेश्वरी नरेश अहिरवार एवं कीर्ति अखिलेश के बीच मुकाबला देखा गया तथा संभावित चुनावी परिणाम जागेश्वरी नरेश अहिरवार के पक्ष में हो सकता है। वार्ड क्रमांक 13 में तीन प्रत्याशी थे तथा संभावित चुनावी परिणाम कोमल सिंह यादव एवं मेहरबान विश्वकर्मा में से किसी एक के पक्ष में हो सकता है। वार्ड नंबर 14 में चार प्रत्याशी थे जिनमें से दीपनारायण राजू नायक के पक्ष में संभावित परिणाम हो सकता है। वार्ड नंबर 15 में 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे तथा मुख्य मुकाबला अरविंद चौबे एवं महेंद्र कुशवाहा के बीच देखा गया। वार्ड नंबर 16 में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे लेकिन यहां मतदाताओं से चर्चा नहीं हो सकी जिसके चलते संभावित चुनावी परिणाम सामने नहीं आ सके। वार्ड नंबर 17 में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जहां पप्पू चौरसिया एवं राधारमण चौरसिया के बीच कांटे का मुकाबला देखा गया। वार्ड नंबर 18 में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे तथा कोमल यादव एवं लाखन सिंह यादव के बीच कांटे का मुकाबला बताएं गया। वार्ड नंबर 19 में 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे तथा यहां भी मतदाताओं से रुझान प्राप्त नहीं हो सके। वार्ड नंबर 20 में चार प्रत्याशी थे तथा अर्चना यादव एवं प्रभा पंचम राय के बीच मुकाबला देखा गया। वार्ड नंबर 21 में 7 प्रत्याशी थे जहां ललिता देवी आदिवासी के पक्ष में चुनावी संभावित परिणाम आ सकता है। वार्ड क्रमांक 22 में पांच प्रत्याशी थे जहां सरिता मुकेश राजपूत के पक्ष में संभावित परिणाम आ सकता है। वार्ड नंबर 23 में 9 प्रत्याशी थे जिनमें देवी सिंह राजपूत एवं बलबीर सिंह के बीच मुकाबला देखा गया तथा वार्ड नंबर 24 में 6 प्रत्याशी थे जिनमें प्रमोद एवं दयाराम कोरी के बीच मुकाबला देखा गया।