जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा कल , शासकीय महाविद्यालय में होगा मतों का सारणी करण

 मतगणना का सारणीकरण,परिणाम की घोषणा एवं परिणामों की अधिसूचित करने के संबंध में निर्देश

निवाड़ी। त्रि-स्तरीय पंचायत नाम निर्वाचन वर्ष 2022 से घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पदों हेतु की गई मतगणना का सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा के संबंध में विवरणी तैयार करने हेतु प्रक्रिया, विहित प्रारूप तैयार कर परिणाम की घोषणा, सारणीकरण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं, सारणीकरण हेतु टेबल, बैठक व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति एवं निर्वाचन परिणामों को अधिसूचित करने के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

जनपद पंचायत निवाड़ी में पंच,सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद महाविद्यालय निवाड़ी में 14 जुलाई 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत पृथ्वीपुर में पंच,सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में 14 जुलाई 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से किया जायेगा। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम घोषणा जिला मुख्यालय पर 15 जुलाई 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से किया जाएगा। नामाकंन के समय अभ्यर्थी एवं ऐजेंट निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त परिचय पत्र अवश्य लेकर उपस्थित हों। परिचयपत्र नहीं दिखाने पर संबंधित को स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।